हिंदू धर्म में माघ मास का दूसरा महीना शुरू हो गया है। इस माह में कई महत्वपूर्ण त्यौहार और व्रत आते हैं। हिंदी कैलेंडर के मुताबिक माघ महीना है और अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक इस बार फरवरी महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाने हैं.
 
	
		
			| फरवरी 2024 के प्रमुख व्रत और त्योहार | 
		
		
			| दिन | 
			वार | 
			प्रमुख व्रत और त्योहार | 
		
		
			| 6 फरवरी | 
			मंगलवार | 
			षटतिला एकादशी | 
		
		
			| 7 फरवरी | 
			बुधवार | 
			प्रदोष व्रत | 
		
		
			| 8 फरवरी | 
			गुरुवार | 
			माघ शिवरात्रि | 
		
		
			| 9 फरवरी | 
			शुक्रवार | 
			मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या | 
		
		
			| 10 फरवरी | 
			शनिवार | 
			माघ शुक्ल पक्ष शुभारंभ, माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कलश स्थापना | 
		
		
			| 13 फरवरी | 
			मंगलवार | 
			कुंभ संक्रांति, माघ विनायक चतुर्थी | 
		
		
			| 14 फरवरी | 
			बुधवार | 
			सरस्वती पूजा या बसंत पंचमी | 
		
		
			| 16 फरवरी | 
			शुक्रवार | 
			रथ सप्तमी | 
		
		
			| 17 फरवरी | 
			शनिवार | 
			गुप्त नवरात्रि दुर्गाष्टमी | 
		
		
			| 18 फरवरी | 
			रविवार | 
			माघ गुप्त नवरात्रि का पारण | 
		
		
			| 20 फरवरी | 
			मंगलवार | 
			जया एकादशी | 
		
		
			| 21 फरवरी | 
			बुधवार | 
			प्रदोष व्रत | 
		
		
			| 24 फरवरी | 
			शनिवार | 
			पूर्णिमा का स्नान-दान और माघ पूर्णिमा व्रत | 
		
		
			| 25 फरवरी | 
			रविवार | 
			फाल्गुन माह प्रारंभ | 
		
		
			| 28 फरवरी | 
			बुधवार | 
			फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी या द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी | 
		
	
इस माह में बसंत पंचमी, एकादशी, अमावस्या के अलावा गुप्त नवरात्रि भी हैं। माघ गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। इसके अलावा गुप्त नवरात्रि तंत्र-मंत्र साधना के लिए भी विशेष मानी जाती है। बसंत पंचमी के अवसर पर देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। आइए आपको बताते हैं कि हिंदी कैलेंडर के अनुसार माघ महीने में कब और कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार (फरवरी 2024 फेस्टिवल लिस्ट) मनाए जाएंगे।