पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति की पत्नी ने तलाक की अर्जी दी, दावा, उनके साथ रूस में खुश नहीं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, December 23, 2024

मुंबई, 23 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद की पत्नी अस्मा अल असद ने तलाक के लिए अर्जी दी है। इजराइली अखबार यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, सीरिया की सत्ता से बाहर हो चुके असद की पत्नी अस्मा रूस में रहकर खुश नहीं हैं। वह ब्रिटेन जाने का प्लान बना रही हैं। अस्मा ने रूसी अदालत में देश छोड़ने के लिए आवेदन भी किया है। अस्मा ने दिसंबर 2000 में असद से शादी की थी। उनके पास ब्रिटेन और सीरिया की दोहरी नागरिकता है। अस्मा का जन्म 1975 में लंदन में सीरियाई माता-पिता के यहां हुआ था। अस्मा ने लंदन के किंग्स कॉलेज से कंप्यूटर साइंस और फ्रेंच लिटरेचर में डिग्री हासिल की है। अस्मा और असद के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम हाफिज, जीन और करीम हैं। वे अपने बच्चों के साथ लंदन में रहने के लिए प्लान कर रही हैं। 8 दिसंबर को सीरिया की राजधानी दमिश्क पर विद्रोही लड़ाकों के कब्जे के बाद बशर अल असद ने देश छोड़कर परिवार के साथ रूस में शरण ली थी।

यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, बशर अल असद और उनका परिवार मॉस्को में रह रहा है। रूस ने उन्हें अपने यहां शरण तो दी है, लेकिन उन्हें कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। असद के मॉस्को छोड़ने या किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी अधिकारियों ने असद की संपत्ति भी जब्त कर ली है। इसमें 270 KG सोना, 2 बिलियन डॉलर कैश और मॉस्को के 18 अपार्टमेंट शामिल हैं। तुर्किये की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असद भी रूस छोड़कर ब्रिटेन जाने की फिराक में हैं। फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से ये दावा किया है कि राष्ट्रपति असद ने रूस को 250 मिलियन डॉलर (2,082 करोड़ रुपए) नकद भेजे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये लेन-देन में 100 डॉलर और 500 यूरो के नोट थे। इनका वजन करीब 2 टन था। इसे मार्च 2018 और मई 2019 के बीच दमिश्क से मॉस्को के वानुकोवो एयरपोर्ट पर भेजा गया था। इस पूरी रकम को भेजने में 21 फ्लाइट्स का इस्तेमाल हुआ। मॉस्को पहुंचने पर इसे रूसी बैंकों में जमा करा दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि असद सरकार पर पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में वे डॉलर और यूरो का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने इस रकम को रूस में भुनाने का फैसला किया।


बलिया और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. balliavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.