पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की हुई मौत, सजा पूरी करने के बाद भी नहीं किया रिहा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, January 24, 2025

मुंबई, 24 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय मछुआरे बाबू की गुरुवार को मौत हो गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक बाबू को 2022 में पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। बाबू की सजा पूरी होने के बावजूद पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसे रिहा नहीं किया। पिछले 2 सालों में 8 भारतीय मछुआरों की पाकिस्तान में मौत हो चुकी है। अपनी सजा पूरी कर चुके 180 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेल से रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। भारत लगातार पाकिस्तान के साथ कैदियों की जल्द रिहाई का मुद्दा उठाता रहा है। कॉन्सुलर एक्सेस 2008 पर समझौते की धारा 5 के मुताबिक, दोनों देशों की सरकारों को राष्ट्रीय स्थिति की पुष्टि और सजा पूरी होने के एक महीने के अंदर कैदियों को रिहा करके उनके देश वापस भेजना होता है। लेकिन पाकिस्तान ने कई बार यह समझौता तोड़ा है।

तो वहीं, इससे पहले 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय मछुआरे हरिभाई सोसा (31 साल) की पाकिस्तान जेल में मौत हो गई थी। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई। वह गुजरात के पोरबंदर का रहने वाला था। पाकिस्तान ने एक महीने बाद नवंबर में हरिभाई का शव भारत को सौंपा था। हरिभाई सोसा को 2021 की शुरुआत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अरब सागर में मछली पकड़ने के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास पकड़ा था। इसके बाद उन्हें तीन साल से अधिक समय तक कराची में कैद रखा गया था। हरिभाई की सजा पूरी होने के बाद भी पाक अधिकारियों ने उन्हें भारत को नहीं सौंपा था।


बलिया और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. balliavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.