गोवंश पकड़ने पहुंची निगम की टीम को पुलिस ने रोका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, January 24, 2025

मुंबई, 24 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर में अवैध डेरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम हेरिटेज की टीम को पुलिस ने रोक दिया। जिससे नाराज होकर विधायक बालमुकुंद आचार्य मौके पर पहुंचे और नगर निगम और पुलिस की टीम को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद नगर निगम के दस्ते ने परकोटे क्षेत्र में कार्रवाई कर दो दर्जन से ज्यादा पशुओं को जब्त किया। दरअसल, नगर निगम हेरिटेज का पशु प्रबंधन दस्ता शुक्रवार को चौगान स्टेडियम के पास अवैध डेयरी पर कार्रवाई करने पहुंचा था। जहां एक दर्जन से ज्यादा गोवंश बंधे हुए थे। लेकिन नगर निगम की टीम को स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करने से रोक दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी क्षेत्रीय विधायक बालमुकुंद आचार्य को मिली। वह मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक अवैध डेयरी से गोवंश को भगा दिया गया। जिससे नाराज होकर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई।

इसके कुछ देर बाद एक बार फिर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने उसी क्षेत्र में बड़ी संख्या में गोवंश के होने की सूचना नगर निगम की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने दो दर्जन से ज्यादा गोवंश को पकड़कर हिंगोनिया गोशाला पहुंचाया। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने नगर निगम की टीम का विरोध भी किया। जिसे शांत करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाता भी तैनात रहा।

हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि चौहान स्टेडियम के पास बनी अवैध डायरी की वजह से पूरी सड़क पर गंदगी फैली रहती है। जगह-जगह डेयरी संचालक द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित और बेसहारा गोवंश की वजह से लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। जिसे रोकने के लिए मैंने नगर निगम की टीम को कार्रवाई के आदेश दिए थे। लेकिन कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम को पुलिस ने रोक दिया। जो पूरी तरह से गलत है। ऐसे में पूरी प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए जो भी व्यक्ति इस साठ - गांठ में मिले हुए हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


बलिया और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. balliavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.